Site icon The Panchayat

मौत से कुछ ही घंटे पहले Sonali Phogat ने शेयर किया था ये वीडियो, जानें क्या दिखाना चाहती थी इसमें वो | Latest News 2022

dd 11

मौत से कुछ ही घंटे पहले Sonali Phogat ने शेयर किया था ये वीडियो, जानें क्या दिखाना चाहती थी इसमें वो | Latest News 2022

सलमान खान के शो बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट रही सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के हिसाब से मानें तो उन्होंने सोमवार को गोवा में अपनी आखिरी सांस ली। निधन के कुछ घंटे पहले सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया था।

मौत

एंटरटेनमेंट डेस्क. बिग बॉस 14 ( Bigg Boss 14) फेम और कुछ टीवी सीरियल और फिल्मों में काम करने वाली सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है। हरियाणा में जन्मी सोनाली बहुत अच्छी टिक टॉक स्टार भी थी।

आपको बता दें कि उन्होंने मौत से चंद घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था। अब उनके शेयर किए इसी वीडियो पर फैन्स शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे है।

आपको बता दें कि शेयर वीडियो में वो बहुत ज्यादा खूबसूरत भी दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने डार्क पिंक कलर का साफा भी पहन रखा है और अपने खूबसूरत चेहरे को ढंक भी रखा है। बैकग्राउंड में गाना भी चल रहा है रुख से जरा नकाब हटा तो मेरे हुजुर..। जैसे ही वो अपने रुख से नकाब हटाती है, उनका खूबसूरती देख फैन्स दंग ही गए। इसके बाद वो अपना धांसू अंदाज दिखाती भी नजर आ रही है।

कुछ लोगो ने की खूबसूरती की तारीफ तो कुछ ने जताया शोक

सोनाली फोगाट 43 साल की उम्र में भी बहुत ज्यादा खूबसूरत और यंग भी नजर आती थी। इस उम्र में भी उन्होंने खुद बहुत ही अच्छी तरीके से मेंटेन करके रखा था। उनके द्वारा शेयर वीडियो को देखकर जहां फैन्स उनकी सुंदरता की बहुत ही तारीफ भी कर रहे है, वहीं कुछ उनके निधन पर शोक भी जता रहे है।

कुछ लोगो को तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं है। एक ने तो कमेंट करते हुए लिखा की- क्या वाकई उनका निधन हो गया है या फिर ये खबर फेक है। इस सवाल के जवाब में एक शख्स ने लिखा की- गोवा में दिल का पड़ने से अभी अभी हुई सोनाली फोगाट की मौत.. ईश्वर इनको अपने श्री चरणों में स्थान दे।

एक ने दुखी होते हुए लिखा की – जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए, और आपने ये बात साबित कर दी सोनाली जी।

मौत

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट भी रही सोनाली फोगाट

आपको बता दें कि एक हाउस वाइफ होने के बाद राजनीति और ग्लैमर वर्ल्ड में भी कदम रखने वाली सोनाली फोगाट, सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट भी रही थी। उन्होंने शो में अपनी जिंदगी के कड़वे सच को फूट-फूटकर रोते हुए भी सुनाया था।

इस टाइम उन्होंने बताया कि था कि उनके पति संजय फोगाट की कैसे संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। उन्होंने बताया था कि पति ने उनका हर पल साथ भी दिया था और उन्हीं की वजह से वो घर से बाहर निकलकर काम भी कर पाई थी। वहीं सास ने भी उन्हें पॉलिटिक्स ज्वाइन के लिए भी प्रेरित किया था।

ये भी पढिये –

Read Also – Bigg Boss 16: घर के झगड़े को नेशनल टीवी पर लेकर जाएंगे चारू असोपा और राजीव सेन, सलमान खान के घर में भी आएगे भूचाल| Latest News 2022

Sonali Phogat Death: सोनाली ने मौत से चंद घंटे पहले शेयर किया था ये वीडियो

Exit mobile version