dd 28

 शाहरुख खान की फिल्म त्रिमूर्ति में खतरनाक विलेन का रोल पे करने वाले सितारे | Latest News 2022

Shah Rukh Khan की फिल्म त्रिमूर्ति में खतरनाक विलेन का रोल निभाने वाले सितारे बॉलीवुड में बहुत से सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने परदे पर विलेन का रोल भी निभाया है। उनके रोल को लोगों ने बहुत सारा प्यार भी दिया है। और इन्हीं विलेन में से एक विलेन हैं ‘कोका सिंह’।

त्रिमूर्ति
त्रिमूर्ति

शाह रुख खान की फिल्म त्रिमूर्ति के इस खतरनाक विलेन को आज भी जब हम स्क्रीन पर देखते हैं तो मन में एक डर पैदा हो जाता है। और आज भी उनका ये रोल लोगों के जेहन में है। लेकिन आपको ये बात शायद ही पता होगी कि परदे पर जो खतरनाक विलेन का रोल निभाने वाला ये एक्टर असल जिंदगी में एक डॉक्टर हैं और ये बीमारी का इलाज करते हैं।

फिल्म त्रिमूर्ति के कोका सिंह असल जिंदगी में करते है लोगों का इलाज

शाह रुख खान, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ स्टारर इस फिल्म में खतरनाक विलेन ‘कोका सिंह’ का ये रोल एक्टर मोहन आगाशे ने निभाया था। मोहन आगाशे ने बहुत सी बड़ी फिल्मों में भी काम किया है। मोहन आगाशे एक अच्छे एक्टर तो हैं ही, लेकिन इसी के साथ साथ वो एक बहुत ही बेहतरीन डॉक्टर भी हैं।

मोहन आगाशे पेशे से एक साइकेट्रिस्ट हैं, इसी के साथ वो एक्टिंग में आने से पहले प्रोफेसर भी रह चुके हैं। उन्होंने पुणे के बीबी जे मेडिकल कॉलेज से मनोचिकित्सक में अपनी पढ़ाई पूरी की है। शुरू से ही एक्टिंग में वो बहुत दिलचस्पी रखने वाले मोहन आगाशे को उनके एक्टिंग के लिए 1996 में संगीत नाटक एकेडमी अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

मोहन आगाशे पेशे से एक साइकेट्रिस्ट हैं

त्रिमूर्ति
त्रिमूर्ति

फिल्मों के साथ-साथ टीवी और वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं ये

मोहन आगाशे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1975 में मराठी फिल्म सामना से की थी। और इसके बाद उन्होंने मंथन, गांधी, मशाल, निशांत, मंथन, भूमिका, पतंग जैसी कई फिल्में की। साल 2022 में वो अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे में भी नजर आए थे।

बॉलीवुड के अलावा मोहन आगाशे ने अपने करियर में टीवी प्ले और वेब सीरीज में भी बहुत ही काम किया है।

ये भी पढिये –

Read Also – मौत से कुछ ही घंटे पहले Sonali Phogat ने शेयर किया था ये वीडियो, जानें क्या दिखाना चाहती थी इसमें वो | Latest News 2022

‘तारक मेहता’ शो की सोनू ने शेयर किया Instagram पर ऐसा वीडियो, जिसे बार-बार देखने को मजबूर हुए लोग