Site icon The Panchayat

Sridevi Birth Anniversary | Latest News 2022

Sridevi

Sridevi

Sridevi Birth Anniversary | Latest News 2022

Sridevi

80-90 के दशक के वक्त की अपनी बेहद और  शानदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनकी जिन्दगी हमेशा ही सुर्खियों में आती रही हैं। अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली यह एक्ट्रेस भले ही आज हमारे बीच में नहीं रही।

लेकिन अपनी फिल्मों के चलते वो हर दिलों में आज भी राज करती हैं और करती रहेगीं। हिंदी सिनेमा घर में अपने दमदार अभिनय और डांस से दुनियाभर को दीवाना बनाने वालीं बॉलीवुड की ‘चांदनी’ और पहली फिमेल सुपरस्टार यानी श्रीदेवी का जन्म आज के ही दिन 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था।

श्रीदेवी के पिता पेशे से एक वकील थे।आज वो हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमारे साथ हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी कुछ खास बातें। Sridevi

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की शुरुआत

श्रीदेवी ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत महज छोटी से उम्र चार साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तोर पे कर दी थी।

श्रीदेवी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘थुनैवान’ में भी काम किया था। श्रीदेवी को हिंदी फिल्मों की पहली ‘फीमेल सुपरस्टार’ भी बोला जाता हैं, उन्होंने करीब 300 फिल्मों में काम किया था।

श्रीदेवी की जो पहली हिंदी फिल्म थी उसका ‘सोल्हवां सावन’ थी जो साल 1978 में रिलीज हुई थी।

हीरो से अधिक लेती थीं फीस

Sridevi

80 के दशक में जहां फिल्में बॉलीवुड अभिनेताओं के दम पर चलाई जाती थी। तो वही श्रीदेवी एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जिन्होने अपने अभिनय के मामले में बड़े-बड़े अभिनेताओं को मात दी थी और उनको पीछे छोड़ दिया था।

यही वजह रहे थी की उस दौरान श्रीदेवी एक अभिनेता से भी अधिक फीस लिया करती थी। नगीना फिल्म में उन्होने ऋषि कपूर से भी ज्यादा फीस ली थी। Sridevi

मिधुन के लिए बोनी को बांधती थी राखी

बात यह हुई थी की मिथुन को लगता था कि बोनी कपूर और श्रीदेवी के बीच कुछ चल रहा हैं। ऐसे में श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांध दी थी, ये बात खुद बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताई थी।

मोना ने बताया था कि मिथुन को अपने प्यार पर यकीन दिलाने के लिए ही श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांधी थी ताकि उन्हें भरोसा हो सके कि श्रीदेवी और बोनी के बीच कुछ भी नहीं चल रहा है।

श्रीदेवी से प्यार करने लगे बोनी

Sridevi

बोनी कपूर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के दौरान श्रीदेवी पास रोल लेकर गए थे, इस दौरान उन्होंने अपने दिल की बात श्रीदेवी को बताई थी। कहां था कि वह उनसे प्यार करते हैं। और उनसे शादी भी करना चाहते थे। Sridevi

जिसके बाद वह कई फिल्मों में साथ काम करते और ज्यादा से ज्यादा समय साथ में बिताने लगे।

बोनी की पहली पत्नी को उनपर कभी शक नहीं हुआ था क्योंकि श्रीदेवी बोनी को अपनी भाई बताती थी। और फिर उन्होंने राखी भी तो बांधी थी।

श्रीदेवी से कर ली शादी

Sridevi

अचानक एक दिन मोना को पता चला कि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गए हैं।

इस बात को जानकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी, मानो पता नहीं क्या हो गया हो। उनको ये सब अचानक धोखा लगने लगा। बोनी ने मोना को तलाक देकर 1996 में श्रीदेवी से मंदिर में शादी कर ली थी, जिसके कुछ महीने बाद ही जाह्नवी कपूर का जन्म हुआ था। Sridevi

 

Read Also – दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी आज भले ही हमारे बीच न हों लेकिन अपने फैंस के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं। बॉलीवुड की अदाकारा श्रीदेवी अपने अभिनय के लिए तो जानी ही जाती थीं,

Read Also – साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक शराब कंपनी के विज्ञापन का ऑफर ठुकरा दिया और उन्होंने ये एडवर्टाइजमेंट करने से मना कर दिया। साउथ इंडस्ट्री के ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के अनुसार, अल्लू को शराब कंपनी ने 10 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था।

Exit mobile version